सलमान के घर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली एक और कामयाबी, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

मुंबई

सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल में हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फैन्स को शॉक कर दिया था. 14 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है, अब इस मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी, मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था.

हरियाणा से गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी
सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. जानकारी में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हरपाल सिंह है. हरपाल पर आरोप है कि उसने, मोहम्मद रफीक चौधरी को पैसे दिए और रेकी के लिए कहा.

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उसके बाद दो आरोपी भुज, गुजरात में पकड़े गए थे. अब राजस्थान और हरियाणा से हुई गिरफ्तारियां बताती हैं कि सलमान के घर पर हमले का ये केस कितना बड़ा है.

बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
14 अप्रैल को सुबह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक से आए दो शूटर्स ने 5 राउंड फायरिंग की थी. जहां एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी, वहीं एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई सीधा उनके घर के अंदर, ड्राइंग रूम की दीवार पर लगी. फायरिंग करने वाले हमलावर अपनी बाइक मौके पर हो छोड़कर फरार हो गए थे.

पुलिस ने इन दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था. इस मामले में कुछ दिन पहले एक बड़ा ट्विस्ट ये आया कि पंजाब से गिरफ्तार किए गए अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी.

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने, इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट शेयर की थी. इस दावे की पुष्टि नहीं करता है. मगर इतना जरूर है कि इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!