Mumbai के घाटकोपर इलाके में बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत

मुंबई
मुंबई होर्डिंग दुर्घटना में चार और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने मंगलवार को ये जानकारी दी।इसके अलावा, 43 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है, जबकि 30 से अधिक घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश ने शहर में कहर बरपाया। इस दौरान एक विशाल विज्ञापन होर्डिंग उखड़ गया और शाम करीब 4:15 बजे कई घरों और एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

सोमवार देर रात तक मुंबई फायर ब्रिगेड, एमडीआरएफ और एमएमआरडीए की टीमें मलबे में फंसे 60 से ज्यादा लोगों को बचाने में कामयाब रहीं।

एक अन्य घटना में, वडाला में श्रीजी टावर्स के पास एक बहुमंजिला स्टील पार्किंग दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

धूल भरी आंधी से जुड़ी अन्य घटनाओं में कम से कम दो और लोगों की मौत हो गई, सड़क यातायात बाधित हो गया और 66 मिनट तक हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित रहा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस को इस त्रासदी की जांच करने का आदेश दिया है।

शिंदे ने मरने वाले सभी के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा, “मैंने बीएमसी अधिकारियों को मुंबई में सभी होर्डिंग्स का ऑडिट करने और शहर से अवैध होर्डिंग्स को हटाने का आदेश दिया है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!