अमेरिकी सीनेटर ने कहा इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से की

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रफा में कार्रवाई को लेकर इजरायल की हथियार सप्लाई रोकने की बात कर रहे हैं। इसी बीच अब एक अमेरिकी सीनेटर ने इजरायल को बम दिए जाने की वकालत की है। उन्होंने इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से की है। उन्होंने कहा कि इजरायल युद्ध हार नहीं सकता। 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष जारी है।

एक इंटरव्यू के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा, ‘जब हम पर्ल हार्बर के बाद एक राष्ट्र के तौर पर तबाही का सामना कर रहे थे, जर्मनी और जापान से लड़ रहे थे, तब हमने हिरोशिमा और नगासाकी पर बम गिराकर युद्ध को खत्म करने का फैसला किया था…। वह सही फैसला था।’ उन्होंने कहा, ‘इजरायल को भी बम दो, जिसकी उन्हें जरूरत है। वे हार नहीं सकते।’

उन्होंने कहा कि एक यहूदी राष्ट्र के तौर पर इजरायल को अस्तित्व बचाने के लिए जो भी कुछ करना पड़े, उसे करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हिरोशिमा और नगासाकी पर बम गिराकर खतरे को खत्म करना अमेरिका के लिए कैसे सही था? अगर हम करें, तो यह सही कैसे है? मुझे लगा वह सही होगा।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे में इजरायल आपको यहूदी राष्ट्र के तौर पर जीवित रहने के लिए जो भी कुछ करना पड़े, करें।’

इस दौरान उन्होंने जनहानि के आरोप भी हमास पर लगाए। ग्राहम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब तक हमास अपने ही लोगों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करना बंद नहीं करता है, तब तक गाजा में आम नागरिकों की मौतों में कमी लाना असंभव है। मैंने युद्ध के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा कि कोई दुश्मन आम नागरिकों की जान को खतरे में डालता है।’

बाइडेन ने रोकी सप्लाई
खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने हाल ही में इजरायल को की जाने वाली 3 हजार भारी बमों की डिलीवरी रोक दी है। साथ ही उन्होंने यह कसम भी खाई है कि अगर इजरायल रफा में बड़ा ऑपरेशन शुरू करता है, तो और भी हथियारों की सप्लाई रोक दी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!