अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए केजरीवाल, आप कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक की राहत दी है। इसके बाद दो जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। लोकसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर है।

तिहाड़ के गेट नंबर तीन से बाहर आएंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल के गेट नंबर तीन से बाहर निकलेंगे। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं केजरीवाल के स्वागत के लिए उनके आवास पर फूल और पटाखे लाए गए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे तिहाड़
केजरीवाल के स्वागत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे हैं। वहीं आप नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि देश के करोड़ो लोग आज के दिन का इंतज़ार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे इंडिया गठबंधन के लिए गेमचेंजर साबित होगा। भाजपा समझ गई है कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई से उन्हें उन राज्यों में भी बड़ा नुकसान होने वाला है जहां आप लड़ भी नहीं रही है।’

तिहाड़ के बाहर भारी संख्या में आप के समर्थक मौजूद
कुछ देर में अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ से रिहाई होने की सूचना है। इस बीच तिहाड़ के बाहर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक मौजूद हैं।

ईडी ने आबाकारी केस में सातवीं चार्जशीट दाखिल की
दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि यह 7वीं चार्जशीट है, इसमें एक मुख्य और छह सप्लीमेंट्री हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आई प्रतिक्रिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद…अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे…अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है…और अब इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे…
इंकलाब जिंदाबाद

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!