मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं संस्कार भारती का तीन दिवसीय रंगोली अभियान

इंदौर। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में जनता की मतदान के प्रति रुचि के उद्देश्य को लेकर स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं संस्कार भारती, जिला इंदौर ने शहर के चार स्थानों पर रंगोली के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया।

रविवार 5 मई को इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई। लगभग 200 वर्ग फ़ीट रंगोली में मां अहिल्या को केंद्र में रखकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। अभिनव कला समाज प्रांगण में भी एक अन्य रंगोली बनाई गई। इस रंगोली के मध्य में ऊँगली का चिन्ह बनाया गया।

दोनों रंगोलिया का नगरवासियों ने अवलोकन किया एवं उनके साथ सेल्फी लेकर मतदान के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया। अभियान के अगले चरण में सोमवार को 56 दुकान इंदौर एवं मंगलवार को पलासिया सेल्फी पॉइंट पर रंगोलियां बनाई जाएंगी।

मुख्य कलाकार छाया मलमकार ने बताया कि वैशाली मलमकर, साक्षी जैन, चंचला पुणेकर, रमेश मलमकर, स्वाति सूपेकर, अवनि पुणेकर, अविनाश मोतीवाले सहयोगी कलाकार थे।तीनों दिन की रंगोली के लिए एक क्विंटल रंगोली का उपयोग किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संजय तराणेकर, सुधीर सूबेदार, विश्वास पुरकर, दिनेश दवे,रोहित अग्निहोत्री,बीजेपी मीडिया प्रभारी रीतेश तिवारी, रंजना ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष मिश्रा एवं सुदेश तिवारी ने रंगोली का अवलोकन किया। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की ओर से प्रवीण कुमार खारीवाल, मीना राणा शाह एवं आलोक वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!