कैलाश विजयवर्गीय का तंज, बोले- कमलनाथ अकेले आते तो ठीक, BJP कोई डस्टबिन नहीं

इंदौर। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम को भाजपा में शामिल करने को लेकर ताई और भाई के बीच खाई एक बार फिर गहरी हो चुकी है. आठ बार की सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम को बीच चुनाव में ही भाजपा में शामिल करने की घटना पर सवाल उठाए. जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब इस मामले को लेकर बैकफुट पर हैं.

सुमित्रा महाजन ने जताया विरोध

दरअसल, बीते दिन सुमित्रा महाजन ने इंदौर सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अक्षय कांति बम द्वारा भाजपा ज्वाइन करने और पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें ज्वाइन कराने पर सवाल उठाए थे. महाजन ने कहा था कि ‘ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं को निर्णय लेने का अधिकार है. इसलिए इस तरह के घटनाक्रम की कोई जरूरत नहीं थी.’ इस मामले में कांग्रेस के लगातार विरोध और मुखर होने के बीच सुमित्रा महाजन के बयान को कांग्रेस ने आधार बनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी. इसी बीच कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान से हटाने के बाद कांग्रेस नोटा को प्रमोट कर रही है.

विजयवर्गीय बोले ताई की बात का नहीं दूंगा जवाब

वहीं मतदाताओं से भी नोटा का बटन दबाने की अपील की जा रही है. रविवार को इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष फिर यही सवाल आया तो उन्हें कहना पड़ा की ताई उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए वह उनकी कोई भी बात का जवाब नहीं देंगे. गौरतलब है कि 29 अप्रैल को नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया था. इस मुद्दे पर ताई का कहना था कि ‘वह उन परिस्थितियों से अनजान थीं. जिनके कारण यह स्थिति पैदा हुई. उन्होंने कहा था कि मेरी जानकारी में नहीं था कि यह सब हमारे लोगों ने किया है, लेकिन फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव लड़ना चाहिए था.’

भाजपा कोई डस्टबिन नहीं, जो सारा कचरा शामिल किया जाए

कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अक्षय बम को बिना शर्त और तत्काल भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर कहा कि ‘कमलनाथ यदि पार्टी में अकेले आते तो मैं उनका स्वागत करता, लेकिन बीजेपी को डस्टबिन नहीं है कि सारे कचरे को शामिल कर दिया जाए. कैलाश विजयवर्गीय का इशारा उनके कई समर्थकों की तरफ था. जिन्हें कैलाश विजयवर्गीय भाजपा में शामिल नहीं होने देना चाहते. कमलनाथ को लेकर निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को करना था, लेकिन इन सारी अटकलें के बीच कमलनाथ खुद भी इशारा कर चुके थे कि उन्होंने खुद कभी आगे आगकर भाजपा ज्वाइन करने की कोई पहल नहीं की.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!