Priyanka Gandhi: अमेठी-रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने पर प्रियंका गांधी बोलीं- Yehi Hai Right Choice…

Priyanka Gandhi: कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी (Amethi) सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषणा शुक्रवार सुबह-सुबह कर दी। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा (KL Sharma) को टिकट दिया है। इसी के साथ ही इस लोकसभा चुनाव में ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के चुनाव लड़ने पर विराम सग गया। अपने चुनाव नहीं लड़ने पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है। अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है। पार्टी ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है। शर्मा राइट चॉइस है।

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर अपने चुनाव नहीं लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है…’. प्रियंका ने अमेठी से केएल शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि -किशोरी लाल शर्माजी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा,’आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा।

अमेठी से चुनाव लड़ने के थे कयास

बता दें कि प्रियंका गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना थी। हालांकि आज जारी लिस्ट में उनका नाम नहीं था। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!