जीतू पटवारी के ‘रस’ वाले बयान पर सिंधिया का हमला: बोले- PCC चीफ की घटिया मानसिकता, प्रदेश की महिलाएं आने वाले दिनों में देगी जवाब

ग्वालियर। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के बयान पर भाजपा लगातार हमलावर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि इतना घटिया बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मानसिकता दिखाता है। प्रदेश की महिलाएं इसका जवाब आने वाले दिनों में देंगी।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वायरल हो रहे ऑडियो पर कहा था कि ‘देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चासनी होती है, उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं’ कर रहा। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली। वहीं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के प्रति निम्न स्तर तक गिर चुकी है। प्रदेश की महिलाएं आने वाले दिनों में इसका जवाब देगी।

वहीं ज्योतिरादित्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा था कि यह केवल इनके बोल नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है। दलितों व खासकर महिलाओं का अपमान इस पार्टी की रीत बन गई है। बाबा साहेब अंबेडकर ने देश की महिलाओं व दलितों को अपने सम्मान के लिए लड़ने की प्रेरणा दी है। हमारे मध्यप्रदेश के दलित भाई-बहन, इमरती देवी के ऊपर इनकी ओछि टिप्पणी का बदला आगामी 7 तारीख़ को अपने वोट से लेगी। जय भीम !

अमित शाह के बयान पर कही ये बात
अमित शाह (Amit Shah) के देश की समस्याओं को खत्म किए जाने वाले बयान पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में आतंकवादियों और नक्सलवादी दोनों का सफाया हो गया है। भारत में अमन चैन का वातावरण तैनात हो गया है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कांग्रेसी कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन अब जम्मू कश्मीर में एक नई ऊर्जा और नया उमंग आ चुका है, पर्यटन नई ऊंचाई तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत का मुकुट ‘जम्मू कश्मीर’ (Jammu and Kashmir) आज भारत का अभिन्न अंग बनकर विश्व पर पूर्ण रूप से अपने आपको स्थापित कर चुका है, जो देश भारत में घुसपैठिए और आतंकवाद भेजते थे, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज वो आटा (Atta) के लिए तरस रहा है, ये स्थिति बना दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!