वोटिंग के आंकड़ों पर कमलनाथ ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा- अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा

भोपाल. लोकसभा चुनाव के दो चरण की 190 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो चुकी है. अब बारी तीसरे चरण में 13 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर है, जहां पर सात मई को मतदान है. मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान होगा. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए राजनीतिक खेल की बात कही है.

दरअसल, बीते दिन चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा के पहले और दूसरे फेज की वोटिंग का फाइनल डेटा जारी किया. पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसको लेकर कमलनाथ ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि 11 दिन बाद तीन फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ आंकड़ा जारी किया गया.

कमलनाथ ने किया ट्वीट
कमलनाथ ने लिखा, ”लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान प्रतिशत जारी करने में चुनाव आयोग को 11 दिन का समय लगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत भी 4 दिन की देरी के बाद जारी किया गया है.”

उन्होंने कहा, ”मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा है जब चुनाव होने के 11 दिन के बाद अचानक से मतदान प्रतिशत का नया आँकड़ा जनता के बीच आया हो, हैरानी की बात यह भी है मतदान के दूसरे दिन अख़बारों के माध्यम से जो मत प्रतिशत सामने आया था अब उसमें 11 दिन बाद 3% तक की बढ़ोतरी के साथ आँकड़े जारी किये गये है.”

कोई राजनीतिक खेल तो नहीं: कमलनाथ
पूर्व सीएम ने लिखा, ”हमारा देश मज़बूत लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन इस तरह की अवांछित घटनाओं से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े होते हैं. उम्मीद करता हूँ कि यह केवल तकनीक त्रुटि हो, कोई राजनीतिक खेल नहीं.”

चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल आंकड़ा
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दोनों चरणों में हुए मतदान का फाइनल वोटिंग टर्नआउट जारी किया. जारी आंकड़े के मुताबिक पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान करने वालों में 66.22 प्रतिशत पुरुष और 66.07 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल रहे. थर्ड जेंडर के रजिस्टर्ड वोटरों में से 31.32 प्रतिशत ने मतदान किया. चुनाव आयोग के मुताबिक 2019 में पहले चरण में तकरीबन 69.43 फीसदी मतदान हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!