Love Jihad और Land Jihad के बाद आया Vote Jihad: सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया खान के बयान पर मचा सियासी बवाल, दोनों पर FIR दर्ज

अब तक आपने लव जिहाद और लैंड जिहाद का नाम तुना होगा। अब इसमें नया शब्द वोट जिहाद का जुड़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान ने मुसलमानों से वोट जिहाद की अपील की है। मारिया आलम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुसलमानों से वोट जिहाद करने की अपील की। मारिया आलम खान ने वैसे मुसलमानों को भी समाज से बहिष्कार करने की बात कही जो बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियों को वोट देते हैं। उनका विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया खान पर केस दर्ज हो गया है।

खुर्शीद की भतीजी ने कहा, “बहुत अकलमंदी के साथ, बहुत जज्बाती न होकर, बहुत खामोशी के साथ, एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो क्योंकि हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं और इस संघी सरकार को भगाने का काम कर सकते हैं। बहुत शर्म आती है, जब मैंने ये सुना कि कुछ मुसलमानों ने मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई। मुझे लगता है कि समाज से उनका हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए।

मारिया खान यही नहीं रुकी। मुस्लिमों को नसीहत देते हुए मारिया आलम ने कहा, “इतना मतलबी मत बनो कि बच्चों की जिंदगियों से खेलो, हमारे बच्चों की जानों से खेलो। आज कितने लोग CAA-NRC में जेलों में बंद हैं। मुझे खुशी हो रही है कि उन बच्चों के कितने केस सलमान खुर्शीद साहब फ्री में लड़ रहे हैं। ये बहुत बड़ी बात हैं।

संघी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील

उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर वोट देने की अपील की और कहा एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो, संघी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वोट जिहाद करो। बहुत खामोशी के साथ वोटों का जिहाद करो। एक बात नोट कीजिए, इस अपील में वो लोगों से एकजुट होकर, संघी सरकार के खिलाफ खामोशी से वोट जिहाद करने के लिए कह रही है. यानी चुपचाप वोट जिहाद हो, शोर ना हो।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!