राहुल गांधी अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव, कल करेंगे नामांकन दाखिल

Lok Sabha Election 2024. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं. नामांकन की तैयारियों के लिए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ लंबी बैठक की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. कल नामांकन के अंतिम दिन राहुल गांधी पर्चा दाखिल करेंगे.

बता दें कि अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभी अधिकृत सूची नहीं आई है. कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में लगातार हलचल बढ़ी हुई है. नामांकन में गुरुवार और शुक्रवार का दिन ही शेष है. ऐसे में राहुल गांधी के वकील केसी कौशिक और उनके पुत्र राहुल कौशिक रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में वे अमेठी भी आएंगे. उनके साथ सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा भी रहेंगे.

सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह से मुलाकात कर नामांकन की तैयारी को लेकर एक व्यापक चर्चा की. केएल शर्मा और जिला संगठन द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई गई है. जिसमें राहुल गांधी के नामांकन को लेकर चर्चा की जाएगी. सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से भाजपा उम्मीदवार की विदाई के लिए तैयार है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!