मंदसौर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठा पहल, आसमान में छोड़े गए हॉट बैलून 

मंदसौर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग कम होने के बाद प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक अनूठा कदम उठाया है. लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण में अधिक से अधिक लोग वोटिंग करें. इसके लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मंदसौर जिला प्रशासन ने एक अनूठा पहल करते हुए आकाशदीप कार्यक्रम का आयोजन किया. पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.

हॉट बैलून के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश

लोकसभा चुनाव को लेकर आने वाली 13 मई को होने वाले मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन अभी से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. प्रशासन ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में आकाशदीप कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रशासन ने हॉट बैलून जलाकर आकाश में छोड़े और लोगों को जोड़ने की कोशिश की.

जनता से मतदान करने की अपील

जिला प्रशासन ने करीब 2000 हॉट बैलून मंगवाए और लोगों से अपील किया, कि वे शाम में पीजी कॉलेज ग्राउंड में आकर हॉट बैलून छोड़े. शहर के सैकड़ों लोग शाम 7 बजे कॉलेज ग्राउंड पहुंचे. उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा लिया. एक साथ सैकड़ों हॉट बैलून आसमान में छोड़े गए. इससे आसमान का नजारा काफी खूबसूरत नजर आ रहा था और लोगों को इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए आकर्षित किया. वहीं जो लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए. उन्हें भी इस आयोजन के माध्यम से जनता से मतदान करने की अपील की गई.

साइकिल रैली का आयोजन

प्रशासन ने 1 मई को पूरे शहर में साइकिल रैली का भी आयोजन किया है. प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोग हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं. लोकसभा के आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन इस तरह की आयोजन कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    पकड़ा गया एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ दिखा नेता, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

    मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पकड़ लिया…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!