रोमांचक मैच में लखनऊ की जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया, 19वें ओवर में पलटा पासा

आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने चार विकेट से मेहमानों को मात दी।

 लखनऊ की चार विकेट से जीत

आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंभई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में अ 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की इस मैच में शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

स्टोइनिस और राहुल ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई जिसे पांड्या ने ही तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को 99 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 18 रन बनाकर लौटे। 

स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक
इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस सीजन में यह उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। मुंबई के खिलाफ वह 45 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। 

19वें ओवर में पलटा पासा
लखनऊ के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में क्रुणाल पांड्या के साथ 10 रन बटोरे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में टीम ने चार गेंदों के शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषारा, कोएत्जी और नबी को एक-एक सफलता मिली।

टर्नर पांचर रन बनाकर आउट

लखनऊ को पांचवां झटका गेराल्ड कोएत्जी ने दिया। उन्होंने एश्टन टर्नर को 123 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 132/5 है।

 अर्धशतकीय पारी खेलकर स्टोइनिस लौटे पवेलियन

लखनऊ को चौथा झटका मोहम्मद नबी ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह 62 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर निकोलस पूरन और एश्टन टर्नर मौजूद हैं.

हुड्डा 18 रन बनाकर आउट

लखनऊ को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने ही दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा को बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोइनिस और हुड्डा के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। अब टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है।

11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/2

मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। स्टोइनिस 41 और हुड्डा 15 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/2 है।

केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट

लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने  केएल राहुल को आउट किया। मोहम्मद नबी ने उनका कैच बाउंड्री लाइन पर लिया। वह 28 रन बनाकर लौटे। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/2 है।

पावरप्ले में टीम का स्कोर 52/1

पावरप्ले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक विकेट खो दिया। इस मैच में डेब्यू करने वाले अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 52/1 है।

अर्शिन खाता खोले बिना आउट

तुवान तुषारा ने इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे अर्शिन कुलकर्णी को खाता खोले बिना आउट किया। लखनऊ को एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में झटका लगा। लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले कुलकर्णी पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!