तीसरे चरण के लिए एक्टिव हुए बड़े नेता 30 को राहुल भिंड में और 6 को पीएम

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव में मिशन-29 को पूरा करने में लगी है। वहीं, कांग्रेस भी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसके चलते प्रदेश में राजनीतिक दलों के दिग्गजों का जमावड़ा लगातार जारी है। कभी पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल है। इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी का एमपी दौरा होने वाला है।

दरअसल, प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टी के दिग्गज प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए एमपी का दौरा कर रहे हैं। जहां 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड में रैली करेंगे। वहीं, तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम मोदी मालवा-निमाड़ को साधने के लिए धार, बड़वानी का दौरा करेंगे।

फूल सिंह बरैया के लिए रैली करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी का एक बार फिर एमपी दौरा होने वाला है। कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड में रैली करेंगे। यहां पर वह कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के लिए प्रचार करने के लिए आएंगे। पार्टी ने भिंड लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। बरैया फिलहाल भांडेर से विधायक है। इस दौरे पहले भी राहुल गांधी एमपी के मंडला और शहडोल में दौरा कर चुके हैं। उनको सतना में भी आना था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते यहां नहीं आ सके।

6 मई को पीएम मोदी का होगा दौरा
पीएम नरेंद्र मोदी तीसरे चरण की सीटों के लिए पहले ही चुनाव प्रचार पूरा कर चुके हैं। वह यहां की कुछ सीटों में जनसभा के साथ भोपाल लोकसभा सीट पर रोड शो कर चुके हैं। अब उनका ध्यान चौथे चरण के वोटिंग की तरफ है। इसके लिए वह अब 6 मई को मालवा-निमाड़ को साधने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वह मालवा-निमाड़ के धार और बड़वानी सीट पर रैली करेंगे। बीजेपी ने खरगोन-बड़वानी सीट पर सांसद गजेंद्र उमराव सिंह पटेल को कैंडिडेट बनाया है। वहीं, धार में पूर्व एमपी सावित्री ठाकुर को मौका दिया है। इन सीटों पर दौरा कर पीएम मोदी मालवा-निमाड़ की 8 सीटों को साधेंगे।

5 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी
मिशन-29 को पूरा करने के लिए पीएम मोदी इससे पहले 5 दौरे कर चुके हैं। जिनमें 7 अप्रैल को जबलपुर में आशीष दुबे के लिए प्रचार करने के साथ महाकौशल को साधना। दूसरा 9 अप्रैल को बालाघाट का दौरा। जहां भारती पारधी के लिए रैली की। तीसरा 14 अप्रैल को होशंगाबाद का दौरा। चौथा 19 अप्रैल को दमोह में राहुल लोधी के लिए प्रचार। 24 अप्रैल को सागर, हरदा और भोपाल का दौरा। उनका पांचवा दौरा 25 अप्रैल को रहा। जहां वे मुरैना में शिवमंगल सिंह तोमर के लिए समर्थन रैली की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!