राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी आज करेंगे नामांकन, रोड शो में भाजपा के कई बड़े नेता भी होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह और अमेठी सीट से स्मृति ईरानी आज यानी 29 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के दोनों ही दिग्गज नेता आज दम थम के साथ रोड शो निकालते हुए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि राजनाथ सिंह आज लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान वह एक बड़ा रोड शो करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के कई दिग्गज मंत्री शामिल होने वाले हैं।

अमेठी से मैदान में उतरेंगे स्मृति ईरानी

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज अपना नामांकन दाखिल करने वाली है। वह अमेठी लोकसभा सीट से अपना पर्चा भरेंगी। यह तीसरी बार है जब भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को उम्मीदवार के तौर पर अमेठी से उतरा है। नामांकन के साथ ही वो एक रोड शो भी करेंगी।

नामांकन से पहले पूजा

नामांकन दाखिल करने से पहले स्मृति ईरानी ने अपने आवाज पर पूजा अर्चना की है। सुबह 10:00 अपने आवाज पर हवन पूजन करने के बाद वह भाजपा कार्यालय के लिए निकली है। इसके बाद रोड शो करेंगे और अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी।

नामांकन से पहले किए रामलला के दर्शन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की प्रगति की कामना की। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए और अमेठी के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ईरानी ने कहा, आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया।

अमेठी से भाजपा सांसद ईरानी ने कहा, मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, प्रभु श्री राम जी की नगरी अयोध्या धाम जी स्थित श्री हनुमानगढ़ी में आज केसरीनंदन श्री हनुमान जी के दर्शन कर अमेठीवासियों सहित सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!