हेट स्पीच पर पीएम मोदी-राहुल गांधी EC को आज देंगे जवाबः जानें किस नफरती बयान पर दोनों को मिला है नोटिस

चुनावी रैलियों में हेट स्पीच देने के मामले में पीएम मोदी-राहुल गांधी EC को आज अपना जवाब देंगे। दोनों नेताओं के नफरती भाषण के मामले में आज बीजेपी और कांग्रेस चुनाव आयोग जवाब दाखिल करेगी। चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देंगे। पिछले दो दशक में ये पहली बार है जब पीएम के बयान पर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल कांग्रेस और बीजेपी की ओर से की गई शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए 25 अप्रैल को दोनों पार्टियों को नोटिस जारी किया था। वहीं ये पहली बार है, जब चुनाव आयोग ने भाषण देने वाले को नहीं, बल्कि पार्टी अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 के सेक्शन 77 के तहत नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने माना है पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जो भाषण दिया वो नफरत फैलाने वाला और समाज में दूरी पैदा करने वाला है।

पीएम मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी ने राजस्थान की एक रैली में कांग्रेस पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगया था। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति और अधिकार को छीनकर मुसलमानों को दे देगी। इसमें उन्होने कांग्रेस के घोषणापत्र और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2009 के बयान का हवाला दिया था। इसके बाद कांग्रेस, सपा और लेफ्ट पार्टियों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने केरल में 12 अप्रैल को एक रैली के दौरान कहा था कि सिर्फ 22 लोगों के पास 77 फीसदी संसाधनों पर कब्जा है। देश में गरीबी बढ़ी है, लेकिन उनकी सरकार आई तो गरीबी खत्म कर देंगे। इसके बाद बीजेपी ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए इस दावे को झूठा करार दिया था और चुनाव आयोग से इस मामले पर कंप्लेन की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!