छोटी ग्‍वालटोली पुलिस ने छात्रा से दोस्‍ती कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में अल्फेस खान गिरफ्तार

इंदौर
 गुजराती कालेज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अल्फेस खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की मदद ली और शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा एफआइआर दर्ज करवाई।

छात्रा की करीब सात महीने पूर्व आरोपित अल्फेस निवासी डबल चौकी देवास से दोस्ती हुई थी। अल्फेस भी गुजराती कालेज (नसिया रोड़) में पढ़ता है। छात्रा का आरोप है कि अल्फेस ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और कहा कि तुम मुस्लिम बन जाओ। उसने कहा कि मुस्लिम बनने पर शादी कर लेगा।

आरोपित द्वारा धमकाने पर पीड़ित परिवार ने हिंदू संगठन की मदद ली और शुक्रवार को थाने पहुंचे। अफसरों ने छात्रा से बात की तो उसने अल्फेस के खिलाफ बयान दिए। रात में पुलिस ने अल्फेस के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली। टीआइ उमेश यादव के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ई-मेल हैक कर युवती के निजी फोटो बहुप्रसारित

बाणगंगा पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर आरोपित गौरव चौहान को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि गौरव से उसकी जान पहचान थी। आरोपित ने जनवरी माह में जी-मेल अकाउंट हैक कर निजी फोटो निकाल लिए। आरोपित ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाया और बहुप्रसारित कर दिए। साइबर विशेषज्ञों ने जांच की और गुरुवार को गौरव को पकड़ लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!