महू आंबा चंदन गांव पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के घायलों में से तीनों की हुई मौत

महू
तहसील के महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम आंबाचंदन में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल तीनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। घटना के अगले दिन 17 अप्रैल को एक कर्मचारी 90 प्रतिशत जल गया था जिसकी मौत हो गई। वहीं दो कर्मचारी 70 प्रतिशत झुलस चुके थे इसमें दो दिन पहले दूसरे और मंगलवार को तीसरे कर्मचारी की भी मौत हो गई। इस मामले में न्यायालय द्वारा फैक्ट्री मालिक को भी जेल भेज दिया गया है।

संचालक को भेजा जेल
महू के ग्राम आंबाचंदन से करीब 5 किलोमीटर अंदर वन क्षेत्र में मो. शाकिर खां द्वारा अपनी 4 बीघा जमीन पर फैक्ट्री संचालित करता था। फैक्ट्री में सूतली बम बनाने का काम किया जाता था। फैक्ट्री के 10 बाय 12 के कमरे में कैमिकल मिक्स कर बारूद बनाने का काम किया जाता था। उस कमरे में मंगलवार 16 अप्रैल को विस्फोट हो गया। जिसमें तीन श्रमिक इसमें रोहित पुत्र परमानंद (20) निवासी दतोदा, अर्जन पुत्र नत्थु राठौड़ (27) और उमेश पुत्र मणिक चौहान (29) दोनों निवासी पांढुर्णा, जिला यवतमाल महाराष्ट्र झुलस गए थे।

इनका इलाज इंदौर के चोइथराम अस्पताल में चल रहा था। इसमें रोहित की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। रविवार को दूसरे उमेश पुत्र मणिक चौहान (29) की और मंगलवार को अर्जुन पुत्र नत्थु राठौड़ (27) की भी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना के बाद फैक्ट्री संचालक मो. शाकिर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद न्यायालय से आरोपित से पूछताछ करने के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी थी। रिमांड पूरी होते ही शनिवार को आरोपित को फिर से न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!