जीवाजी यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा: छात्रों ने विश्वविद्यालय का किया घेराव, लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने बुधवार को जीवाजी विश्वविद्यालय का घेराव किया। यहां एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया और बाद में उन्होंने कुलपति अविनाश तिवारी को उनके ही चेंबर में जाकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। एबीवीपी के छात्र नेताओं का कहना है कि चंबल अंचल में कई परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां कॉलेज के छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। यहां परीक्षा जैसे शब्द का मजाक उड़ाया जा रहा है। जबकि जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रों से पूरी फीस वसूलता है। लेकिन परीक्षा संबंधी इंतजाम करने में वह पीछे रह जाता है। 

इसी तरह छात्रावास में रहने वाले छात्रों से खेल की फीस पूरी ली जा रही है, लेकिन उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि निम्न स्तर के परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर विश्वविद्यालय के ऐसे कौन से अधिकारी हैं जो इन परीक्षा केंद्रों का चयन करते हैं। ऐसे लोगों को सार्वजनिक किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुरैना के सबलगढ़ और कैलारस में कई परीक्षा केंद्रों के वीडियो वायरल हुए थे जहां छात्र-छात्राएं जमीन में बैठकर एक दूसरे से सट कर परीक्षा देते नजर आए थे। इसमें परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे थे। वही यहां सामूहिक नकल भी हो रही थी। कुलपति अविनाश तिवारी ने एबीवीपी के छात्रों को स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही इन सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। छात्रों का यह भी कहना था कि यदि छात्र हित में जीवाजी विश्वविद्यालय फैसला नहीं ले पाता है, तो उनकी फीस वापस की जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!