अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मचारियों की मौत : परिजनों के साथ समाज के लोग शवों को रख कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मचारियों की मौत के 36 घंटे से बाद पुलिस के हाथ खाली हैं और कार्रवाई के नाम पर आश्वासन का लड्डू खिलाया जा रहा है. चौकाने वाली बात ये है कि अभी तक पुलिस रेस्टोरेंट प्रबंधक तक नहीं पहुंच पाई है. मामले में पुलिस का कहना है कि प्रबंधक का फोन बंद है हम कार्रवाई कर रहे हैं. इधर मृतकों के आक्रोशित परिजन और समाज के लोग के साथ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना लाश को लेकर रेस्टोरेंट के सामने धरने पर बैठ गए हैं. वे मामले में मुआवजा के साथ तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी दोनों मृतक की लाश को लेकर यहीं पर बैठे रहेंगे.

मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस अशोका बिरयानी के प्रबंधक को बचा रही है और उनके होटल की सुरक्षा में तैनात है. जबकि मामले में पुलिस कह रही है कि प्रबंधक का फोन लगातार बंद बता रहा है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आधुनिक तकनीक से लैस होने के बाद भी पुलिस प्रबंधक तक कैसे नहीं पहुंच पा रही है.

परिजनों ने सवाल उठाया है कि छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए कोई नियम कानून नहीं है ? क्या छत्तीसगढ़ में सरकार और गृह मंत्री नहीं है? क्या गरीबों को न्याय नहीं मिलेगी ? आखिरकार कब तक पुलिस प्रबंधकों को बचाएगी ? जब तक प्रबंधक को हमारे सामने नहीं लाया जाएगा तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे.

बता दें कि गुरुवार को लाभांडी स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई. इस दौरान जब मीडियाकर्मी कवरेज करने पहुंचे तो उनके साथ वहां के मैनेजर और कर्मचारियों बदसलूकी करते हुए कैमरा तोड़ा और मोबाइल छीना. मृतकों में एक , 6 बहनों का छोटा भाई है और दूसरा डेढ़ साल के बच्चे का पिता है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!