रायपुर में बिजली ट्रासफार्मर में आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

रायपुर:राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के चलते आग का कहर जारी है। उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रासफार्मर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दी। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

उरला थाना प्रभारी बी एल चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे गणपति इस्पात में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई। अंदर मजदूर काम कर रहे थे जिन्हे तत्काल बाहर निकाला गया। जब तक आग फैल चुकी थी। जिसके बाद काबू पाया गया।

श्मशान घाट में लगी आग
इससे पहले कोटा के श्मशान घाट में गुरुवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। श्मशान घाट प्रबंधन का आरोप है कि शरारती तत्वों ने ही आग लगाई है। इसकी शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने आगजनी की जांच शुरू कर दी है। श्मशान घाट में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घाट के आसपास मौजूद लोगों ने जब आग की लपटें और धुएं को देखा तो इसकी जानकारी वहां के प्रबंधक और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाई।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही प्रबंधन टीम वहां पहुंच गई। घाट में हुए बोर के पानी से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की गई। इसी दौरान फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मुक्तिधाम के संचालक विजय सिंह जडेजा ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!