तरबूज के साइड इफेक्‍ट से बचने के ल‍िए 200 ग्राम से ज्यादा न खाये तरबूज

तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, यह सब तो हम जानते हैं। लेकिन क्‍या इसे खाने के नुकसान के बारे में आप जानते हैं। तरबूज के साइड इफेक्‍ट से बचने के ल‍िए एक एक व्यक्ति को एक दिन में 200 ग्राम तरबूज यानी तीन बड़ी स्लाइस खाना पर्याप्त होता है। तरबूज की ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

इसे खाने के ज‍ितने फायदे होते हैं उतने नुकसान भी हो सकते हैं। विभिन्न रिसर्च के मुताबिक हम बता रहे हैं ज्यादा तरबूज खाने से होने वाले अलग-अलग नुकसानों के बारे में।

डायरिया- तरबूज में 90 फ़ीसदी पानी होता है और फाइबर भी खूब ज्‍यादा होता है। इसे ज्‍यादा खाने से दस्त, सूजन, पेट फूलने जैसी शिकायत होती है। तरबूज में सॉर्बिटोल नाम का एक शुगर कंपाउंड होता है जो दस्‍त और उल्‍टी की और ब्‍लोटिंग की वजह बन सकता है।

लि‍वर में सूजन- ज्‍यादा शराब पीने वालों को तरबूज नहीं खाना चाह‍िए। तरबूज में मौजूद लाइकोपिन शराब के साथ रिएक्शन करके लिवर में सूजन की शिकायत करता है।

हार्ट प्रॉब्लम- तरबूज खूब पोटेशियम होता है। ये इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। जरूरत से ज्यादा पोटैशियम का सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम हो सकती हैं।

ओवर हाइड्रेशन- ज्यादा तरबूज खाने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी में सोडियम की मात्रा कम होने लगती है। शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जो पैरों में सूजन कमजोरी किडनी की समस्या पैदा कर सकता है।

डायबिटीज- ज्यादा तरबूज खाने से ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगी के इसे ज्‍यादा खाने से बचना चाह‍िए। डायबिटीज़ के मरीज तरबूज खाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!