PCC चीफ ने पहले चरण को लेकर, कहा- 6 में से 4 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी चुनाव।

मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा (Lok Sabha) सीटों पर आज चुनावी प्रचार प्रसार (Election Campaigning) थम जाएगा। इन 6 सीटों पर दो दिन बाद यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस सीट पर बीजेपी पूरा दमखम लगा चुकी है। इसी बीच मतदान से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने 6 में से 4 सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीतेगी।

प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम जाएगा। मतदान से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। कमलनाथ के गढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो और रात्रि विश्राम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह छिंदवाड़ा में रात रुके हर दर्जे की अराजकता प्रदेश में देखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर छापे डाले गए। इससे पहले ऐसा कभी किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी कांग्रेस के लोगों को भाजपा में ज्वाइन करा रही है। इसके पीछे यह मैसेज था कि, हमारे पास प्रशासन है उसका हम दुरुपयोग करेंगे। रेत, परिवहन वाले लोग जिन्हें डराया जा सकता था उन्हें ले गए।

पुराने वादों पर फिर नई सियासत
जीतू पटवारी ने कहा कि, मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि भाजपा ने जो गारंटी दी थी जिसमें गेहूं-धान के 2700-3100, 450 रुपए का गैस सिलेंडर, लाड़ली बहनों को 3 हजार की बात ये सब सिर्फ कहा गया, हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा अगर आपके बेटे को रोजगार मिला हो तो मोदी को वोट बनता है लेकिन नहीं मिला तो विचार बनता है। महंगाई कम नहीं हुई तो आप विचार करिए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने कहा कि, यह लोग डिक्टेटरशिप करते हैं। अभी जो चुनाव हुए वह शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर हुए, मोदी गारंटी पर हुए, रिजल्ट आया तो शिवराज को नहीं रखा। चौथी लाइन में बैठे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया। यह उनकी डिक्टेटरशिप थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, पार्टी के अंदर भी तानाशाही चला रहे हैं।

कांग्रेस की नई टीम को लेकर बोले जीतू
जीतू पटवारी ने कहा कि, एमपी कांग्रेस टीम में योग्य कार्यकर्ताओं को रखेंगे। कांग्रेस की एक नई टीम में अब जमीनी स्तर पर अच्छा काम करना भी एक आधार होगा। चुनाव हारने के बाद 3 महीने हमने बहुत मेहनत की और पार्टी को उभारने का काम किया है। हमारी टीम बनेगी और योग्य लोगों को लिया जाएगा। चुनाव को लेकर सब ने सामूहिक रूप से प्रयास किया। पूरी पार्टी एकसाथ है, रिजल्ट जनता की भावनाओं के अनुरूप आएंगे। बतादें कि, मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 6 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मतदान के लिए आज शाम 6 बजे से चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम जा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!