हाईस्पीड ट्रेन को लेकर नई खबर कर देगी खुश ‘मेड इन इंडिया’ बुलेट ट्रेन दूर नहीं।

भारत में स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण को लेकर जो खबर आ रही है वो आपको खुश कर सकती है. इनकी स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक हो सकती है.

देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर खासा बज़ बना रहता है. जैसा कि आम जानकारी में ये बातें हैं कि दो साल के भीतर मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का काम पूरा हो सकता है और ये ऑपरेशनल हो जाएगी. जनता में इसे लेकर उत्सुकता है और इसके कंस्ट्रक्शन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अक्सर अपडेट शेयर करते रहते हैं. अब इसी दिशा में एक और खबर आई है जो खुश करने वाली साबित हो सकती है.

स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण !
जिस तरह देश में स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का काम चल रहा है उसी तरह अब बुलेट ट्रेन के स्वदेश में निर्माण को लेकर भी खबर आ रही हैं. आर्थिक समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक देश में वंदे भारत स्टाइल की बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए डेवलपमेंट वर्क चल रहे हैं और इन ट्रेनों की स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे ज्यादा भी हो सकती है. ईटी को एक सरकारी अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे के मौजूदा रेल नेटवर्क में शामिल सभी ट्रेनों से इस स्वदेशी बुलेट ट्रेन की स्पीड ज्यादा हो सकती है.

वंदे भारत की तर्ज पर होगा ऐसी ट्रेनों का निर्माण
जानकारी के मुताबिक चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ( आईसीएफ) में ऐसी हाई-स्पीड ट्रेनों की डिजाइनिंग को डेवलप किया जा रहा है. 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड वाली ट्रेनों के लिए रेलवे को खास प्लानिंग पर काम करना है क्योंकि देश में पहले से ही वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है जिनकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है.

बुलेट ट्रेन को लेकर अपडेट
वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखें तो ऐसी ट्रेनों जो 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पा सकती है वो हाईस्पीड ट्रेनों की श्रेणी में आती हैं. फिलहाल भारत में जापान की मदद से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. मुंबई-अहमदाबाद रूट पर फर्राटा भरने वाली इस ट्रेन के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!