25 की उम्र… पुष्पेंद्र अब सियासत में दिखाएंगे लंदन में सीखे प्रबंधन के गुर

पुष्पेंद्र सरोज बमुश्किल डेढ़ महीने पहले ही 25 साल के हुए हैं। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। अब सबसे बड़ी सियासी परीक्षा के लिए मैदान में आ गए हैं।

पुष्पेंद्र पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं। एक मार्च, 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र तीन बड़ी बहनों के बाद सबसे छोटे हैं। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून में तीसरी से बारहवीं तक पढ़ाई के बाद स्नातक करने वह लंदन चले गए। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई 2019 में पूरी की। इसके बाद पिता की सियासत में हाथ बंटाने प्रयागराज आ गए।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम अर्हता (25 साल) पूरी करते ही पुष्पेंद्र को कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी बना दिया है। 2019 में कौशांबी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी हार गई थी।तब पुष्पेंद्र के पिता इंद्रजीत मैदान में थे। भाजपा के विनोद कुमार सोनकर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में पुष्पेंद्र के सामने पिछले चुनाव में पिता को मिली हार को जीत में बदलकर अपनी सियासी दस्तक को यादगार बनाने की बड़ी चुनौती है।

एंट्री जल्दी जरूर, लेकिन ताल्लुकात पुराने
पुष्पेंद्र कहते हैं, राजनीति में उनका प्रवेश जरूर जल्द हो रहा है, पर सियासी संस्कार मुझे बचपन से ही मिले हैं। पिता प्रारंभ से ही सियासत में रहे हैं और मैं उनके काम को देखते हुए बड़ा हुआ। पिता के काम को आगे बढ़ाएंगे।

युवाओं का राजनीति में आना जरूरी
पुष्पेंद्र कहते हैं, युवा बेरोजगारी और आम लोग महंगाई से जूझ रहे हैं। उनकी आवाज कोई नहीं सुन रहा है। इन मुद्दों को संसद तक पहुंचाने के लिए युवाओं का राजनीति में आना जरूरी है। पानी, स्वच्छता, बिजली और इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात तो खूब होती है, लेकिन काम नहीं। मैं जीतकर इन मुद्दों पर काम कराऊंगा। सबको सम्मान और सबको न्याय मेेरा संकल्प होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!