ममता बनर्जी की ‘‘गद्दार’’ टिप्पणी को लेकर भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कार्यालय पर ताला लगा दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ की गई एक कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा समर्थकों ने रविवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर ताला लगा दिया।

तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार देबांगशु भट्टाचार्य के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों ने कई घंटों बाद ताला तोड़ा और इलाके से लोगों को हटाया। टीएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता प्रलय पाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उत्तर बंगाल में एक बैठक के दौरान नंदीग्राम से विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी एवं उनके परिवार को पूर्व मेदिनीपुर स्थित कांथी का ‘‘गद्दार’’ कहा था।

पाल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने हमारे नेता अधिकारी और वहां के लोगों का अपमान किया। हमने तृणमूल की एक वरिष्ठ नेता की ऐसी अरुचिकर टिप्पणियों के विरोध में सड़क अवरुद्ध कर दी और तृणमूल के कार्यालय पर ताला लगा दिया।’’

भट्टाचार्य ने भाजपा के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर कोई समझता है कि मुख्यमंत्री का मतलब किससे था और सभी को पता है कि अधिकारी ने प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की पूछताछ से बचने के लिए तृणमूल छोड़ दी एवं वह भाजपा में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी पूर्व मेदिनीपुर के लोगों का बहुत सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर झूठ फैला रही है, लेकिन नंदीग्राम के लोग उनके उकसावे में नहीं आए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!