झारखंड की इन सीटों पर होगी युवा वोटर्स की अहम भूमिका, मतदाताओं की संख्या का पड़ेगा असर

पलामू;लोकसभा चुनाव में जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार युवा मतदाताओं की निर्णायक भूमिका तय मानी जा रही है। इसमें भी लोकसभा चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ग आयु के 36169 महिला सहित कुल 62683 मतदाता शामिल है। हालांकि यह आंकड़ा बीते 16 मार्च तक है और इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में छूट गए लोगों के छह दिनों का अतिरिक्त समय दिया है, बावजूद इसके उक्त आंकड़ा कमोवेश इसी के आसपास जा कर ठहरता दिख रहा है।

मतदाताओं की संख्या का पड़ेगा असर
दूसरी ओर, जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 29 आयुवर्ग के 2.19 लाख 655 महिला सहित करीब 4.57 लाख मतदाताओं पर संभावित प्रत्याशियों की चुनावी वैतरणी पार कराने की जिम्मेवारी होगी। इसी तरह इसमें अगर 19 से 19 वर्ग आयु के मतदाताओं को भी जोड़ दिया जाए तो युवा मतदाताओं की सख्या 5.20 लाख 553 पहुंच जाती है, जो कि परिणाम को प्रभावित करने मे काफी असरदार हो सकता है।

पलामू में मतदाताओं की संख्या
यहां उल्लेखनीए है कि पलामू जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 8.20 लाख 877 महिला सहित कुल 17 लाख 1327 मतदाता है। इससे करीब सवा पांच लाख युवा मतदाता को रिझाने का हर तरफ से प्रयाय किया जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि पलामू जिले के चार विधानसभा क्षेत्र पलामू संसदीय क्षेत्र के तहत आते है, जहां कि आगामी 13 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है, वहीं 75-पांकी विधान सभा चतरा लोकसभा के तहत आता है जहां 20 मई को चुनाव की तिथि निर्धारित है।

पांकी विधानसभा में 18 से 19 आयु के सबसे ज्यादा नए मतदाता
जिले के कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में चतरा संसदीय क्षेत्र के तहत 75- पांकी विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 आयुवर्ग के सबसे अधिक 14437 मतदाता है। इनमें महिलाओं की संख्या 9515 व पुरूष मतदाता 4922 है। इस बार के चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले महिला वोटरों की संख्या पुरूष मतदाताओं से अधिक है। इस वर्ग में 26515 पुरूष व 36169 महिला मतदाताओं की संख्या है। इसी तरह 20 से 29 आयु वर्ग के सबसे अधिक एक लाख 896 मतदाता डालटनगंज विधानसभा में है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 48692 है। यह संख्या पिछले 16 मार्च को जारी आकड़ों के अनुसार है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!