मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के बीआरटीएस स्थित C21 मॉल के सामने 61 टावर के एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। आग लगने से पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही इसका धुआं दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टॉरेंट के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद धमाके हुए हैं जिसके बाद आस-पास उपस्थित लोग सहम गए हैं। आग धीरे-धीरे भयावह रूप ले रही है जिसके बाद चौथी और पांचवी मंजिल में आग फैलती जा रही है। दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल आज रविवार होने की वजह से रेस्टॉरेंट में काफी भीड़ थी। सभी लोग आराम से खाना खा कर एन्जॉय कर रहे थे। लेकिन अचानक आग की लपटें उठने लगी जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था।









