45 घंटे बाद जिंदगी की जंग हारा मासूम, बोरवेल में गिरे मयंक ने तोड़ा दम।

रीवा के मनिका गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम नहीं हुई थी बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के सामने गड्ढा खोदा गया था.

रीवा के एक गांव में छह वर्षीय बच्चे खेलने के दौरान बोरेवेल (Borewell) में गिर गया था. बच्चा शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरा था. करीब 45 घंटे बाद उसे बोरवेल से निकाल लिया गया है. हालांकि जब तक एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मयंक तक पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी. वह जिंदगी की जंग हार गया.

यह बच्चा शुक्रवार को गेहूं के खेत में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. तभी वह वहां एक बोरवेल में गिर गया जिसकी गहराई 160 फीट थी. बच्चे के दोस्तों ने उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी. फिर परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी. प्रशासन ने रेस्क्यू टीम भेजी और राहत कार्य शुरू किया गया. पहले दिन बारिश के कारण राहत कार्य में बाधा आई. वहीं, मिट्टी गिरने से बच्चा और नीचे चला गया और उससे संपर्क भी नहीं हो रहा था. जबकि पहले दिन कैमरा लगाकर रेस्क्यू टीम उसका मूवमेंट देख रही थी.

डिप्टी सीएम ने लिया था राहत कार्य का जायजा
रीवा की इस घटना पर मध्य प्रदेश सरकार की भी नजर थी. राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को रीवा के मनिका गांव का दौरा किया था. वहां उन्होंने राहत कार्य़ का भी जायजा लिया था. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ‘एक्स’ पर दी थी. उन्होंने कहा था कि ”मयंक सुरक्षित बाहर निकले यही हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है. प्रशासन और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ के जवान इस दिशा में बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्यरत हैं.”

45 घंटे के बाद आई दुखद खबर
उधर, बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई थी. बोरवेल के सामने एक गड्ढा खोदा जा रहा था. इलाके में एम्बुलेंस भी तैनात कर दिया गया था. बच्चे को 45 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया और फिर उसे एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह देश की पहली घटना नहीं है. बोरवेल में मासूम बच्चे की गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन लोग लापरवाही दिखाते हुए बोरवेल को खुला छोड़ देते हैं. बताया जा रहा है कि रीवा में जिस खेत में बोरवेल था उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!