जल्द इंसानों की तरह काम करेगी AI, ओपन एआई और मेटा कर सकते हैं बड़ा ऐलान

ओपन एआई और मेटा प्लेटफॉर्म्स एआई के वर्जन 2.0 पर काफी आगे बढ़ चुके हैं. इन नए मॉडल आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने काम करने के तरीके में आमूलचूल परिवर्तन कर दिया है. कम्प्यूटर ने घंटों का काम मिनटों में तब्दील किया था और एआई ने उसे चंद सेकेंड के काम में तब्दील कर दिया है. अब एआई में बड़ा बदलाव आने वाला है. जल्द ही एआई ठीक इंसानों की तरह काम करने लगेगी. अगले चरण में एआई इंसानों की तरह बात करेगी, तर्क करेगी, योजना बना सकेगी और उसकी याददाश्त भी होगी. ओपन एआई और मेटा प्लेटफॉर्म्स इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं. जल्द ही यह कंपनियां एआई के वर्जन 2.0 का ऐलान कर सकते हैं.

जल्द आएंगे एआई मॉडल के अपग्रेड वर्जन
ओपन एआई और मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने-अपने एआई मॉडल का अपग्रेड वर्जन जल्द ही मार्केट में ला सकती हैं. नए एआई मॉडल बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकाल सकेंगे. साथ ही उनसे कठिन काम भी आसानी से करवाए जा सकेंगे. ओपन एआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ब्रैड लाइटकैप ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि चैट जीपीटी (Chat GPT) का अगला वर्जन तर्क करने में सक्षम होगा. वह अपनी रीजनिंग क्षमता के दम पर कठिन समस्याएं हल कर पाएगा.

रीजनिंग और प्लानिंग करने में होंगे सक्षम
रिपोर्ट के अनुसार, नए एआई मॉडल रीजनिंग के साथ प्लानिंग भी कर सकेंगे. उनमें सोचने और समझने की क्षमता होगी. वह कई आयाम में सोचते हुए समस्याओं जे जबाव ढूंढने का प्रयास करेंगे. वर्जन 2.0 सिर्फ शब्दों को पढ़कर काम नहीं करेंगे. वह इससे बहुत ज्यादा कर सकेंगे. ये आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) को हासिल करने की दिशा का बड़ा कदम रखेंगे. मेटा एआई रिसर्च के वाईस प्रेसिडेंट जोएल पिनाऊ का कहना है कि उनकी कंपनी एआई को बात करने, रीजनिंग करने, प्लानिंग करने और याददाश्त विकसित करने में सक्षम बनाने पर काम कर रही है.

एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी एआई इंडस्ट्री
यदि ओपन एआई और मेटा जैसी कंपनियां ऐसे मॉडल विकसित कर लेती हैं तो 2030 तक एआई इंडस्ट्री एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी. मेटा पहले से ही आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस को कमाऊ पूत मानकर काम कर रही है. एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में कहा था कि आने वाले 2 साल में एआई इंसानों को पीछे छोड़ देगी. वह न सिर्फ सोच सकेगी बल्कि स्वतंत्र रूप से काम भी कर सकेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!