ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी, क्राईम ब्राँच एवं थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार

इंदौर – वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अन्नपूर्णा क्षेत्र के पार्श्वनाथ नगर इन्दौर में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना अन्नपूर्णा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में तीन व्यक्तियों को देखा जो मोबाइल व लेपटॉप के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे , जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1).अनिल पिता प्रताप वाधवानी उम्र 48 साल नि.कुंजवन कॉलोनी केसर बाग़ रोड इंदौर, (2). पवन पिता हरिदास महाजन उम्र 35 साल नि. मानवता नगर कनादिया रोड इंदौर , (3). शुभम पिता विक्रम मुनावत उम्र 24 साल नि. ग्राम बापिया थाना महिदपुर जिला उज्जैन का होना बताया।

आरोपी से पूछताछ करते उक्त मकान से क्रिकेट मैच की मोबाइल व लेपटॉप में इंटरनेट से आईडी बनाकर क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना एवं सिमकार्ड का पूछते आरोपी ने स्वयं व अन्य साथियों के नाम से लेना किया स्वीकारा ।

आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाईल,01 लेपटॉप, 01 कीबोर्ड,01 माउस लेपटॉप चार्जर, नगदी एवं करोड़ो रुपये के लेनदेन का हिसाब किताब बरामद कर थाना अन्नपूर्णा में आरोपी के विरुद्ध धारा ¾ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाईल,01 लेपटॉप, 01 कीबोर्ड,01 माउस लेपटॉप चार्जर, नगदी एवं करोड़ो रुपये के लेनदेन का हिसाब किताब बरामद।

आरोपियों द्वारा अन्नपूर्णा क्षेत्र के पार्श्वनाथ नगर में वेबसाइट के माध्यम से आईडी बनाकर मोबाइल व लेपटॉप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!