जीतू पटवारी ने सरकार से की ये मांग बेमौसम बारिश ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता।

मध्य प्रदेश में हुए मौसम में बदलाव ने एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिर रहे हैं. जिससे किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं. जिसको लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने X पर पोस्ट कर मोहन सरकार से किसानों की उपज की खरीदी की मांग की है.

”शुक्रवार शाम मौसम में आए बदलाव ने एक बार फिर किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. कुछ जिलों में ओले गिरने की सूचना भी मिली. रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन में भी बारिश में मुसीबत बढ़ाई है.”

दरअसल, पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है. मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है.

आशंका है कि किसानों की मेहनत की कमाई बारिश से गंभीर रूप से नुकसान का शिकार हो सकती है. चिंता इस बात की भी है कि खराब हुई उपज को फिर बाजार और कृषि उपज मंडी में सही कीमत देने में आनाकानी की जाती है.

बारिश और ओलों से प्रभावित कृषि उपज मंडी में ही किसान भी फसल बेचने पहुंच रहे हैं. कई गरीब किसानों के पास बारिश से उपज को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था नहीं है

राज्य शासन और बारिश से प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि किसानों की फसल की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किया जाएं. खरीदी की व्यवस्था को भी तेज किया जाए. सभी किसानों को फसल का समुचित दाम मिले यह भी पुख्ता किया जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!