इंदौर में कलेक्टर के निशाने पर पटवारी और राजस्व ऑफिसर्स, लापरवाही की तो मिलेगी गजब सजा

इंदौर।आमतौर पर जमीनों और राजस्व से जुड़े मामलों का निराकरण करने वाले पटवारी और राजस्व अधिकारियों की अवैध वसूली और मनमानी की शिकायतें आम हैं. इंदौर जिले में ऐसे लापरवाह और मनमानी करने वाले पटवारी और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की तैयारी की गई है. इस संभाग का इंदौर ऐसा पहला जिला है जहां राजस्व अधिकारियों और पटवारी को सीधे तौर पर उनकी मनमानी पर दंडित करने के लिए चेतावनी दी गई हो.

कलेक्टर ने किया रेवेन्यू कोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी के साथ जमीनों के बंटवारे और सीमांकन के मामलों में लापरवाही के चलते इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी और उन्होंने अपने अधीनस्थ रेवेन्यू कोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आई. उसमें पटवारी और राजस्व अधिकारियों की कार्य के प्रति लापरवाही और राजस्व कोर्ट में विभिन्न मामलों का नहीं रखा जाना आदि शामिल था. इसके अलावा लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में भी पटवारी और राजस्व निरीक्षकों द्वारा उपेक्षा करना पाया गया था. कलेक्टर के निरीक्षण के बाद हालांकि दूसरी रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

कलेक्टर ने बैठक लेकर दी सख्त हिदायत

कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा की “अपने कार्यों में सुधार लाएं. राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की नियमित सुनवाई कर उनका तुरंत समाधान करें. प्रकरणों के निराकरण में किसी भी तरह की लेटलतीफी और उदासीनता नहीं बरती जाए. विभागीय कार्यों में सुधार के लिए उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है. लगातार समझने के बाद भी यदि राजस्व अधिकारी और पटवारियों ने अपने कामों में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी”.

सुधार नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार

कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर सुधार नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा की वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की भी मॉनिटरिंग करें. कलेक्टर आशीष सिंह ने अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभागीय कार्यों और अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!