BJP विधायक की गुंडागर्दी: बेरहमी से युवक की लाठी-डंडों से की पिटाई।

सोशल मीडिया पर विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का है। वीडियो में देखा जा रहा है कि विधायक प्रीतम लोधी अपनी गाड़ी से लाठी निकालते हैं और फिर एक युवक की बेरहमी से मारपीट शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही लाठी से गाड़ी की तोड़फोड़ भी की है, हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं विधायक की गुंडागर्दी से जुड़े इस मामले पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरेआम एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। भाजपा में इसी टैलेंट के आधार पर टिकट भी दिया जाता है, प्रीतम लोधी को चार बार टिकट दिया गया,उन्होंने अपने नामांकन फार्म में भी भरा है कि उन पर 56 से ज्यादा कैसे चल रहे हैं जिनमें हत्या और हत्या करवाने जैसे गंभीर मामले भी है। भाजपा का कहना है कि हम चुनाव जीत रहे हैं, इसलिए अपराध करें या अत्याचार करें सभी जायज है लेकिन जनता जनार्दन जिताना जानती है तो सबक सिखाना भी जानती हैं। इसलिए मेरा अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव है आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सबक सिखाएं और देश से तानाशाही खत्म करें।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में दावा किया है कि वह वीडियो उनका नहीं है, उनके परिवार के सदस्य का है और घर का आपसी मामला है। जिस सदस्य की पिटाई की जा रही है वह परिवार का सदस्य है और शराब पीकर हंगामा किया करता था जिसको लेकर मारपीट की गई थी। लेकिन यह वीडियो भी 5 साल से ज्यादा पुराना है, वहीं ग्वालियर के वर्तमान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का भी कहना है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में झूठा प्रोपेगेंडा और माहौल बना रही है इससे उन्हें कुछ लाभ नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि बिना सत्यता के कुछ भी झूठ फैलाना सरासर गलत है, यदि कुछ गलत हुआ है तो उसकी लिए कानून अपना काम करता है। गौरतलब है कि विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कई गंभीर मामले जांच में चल रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस दावा कर रही है कि वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी ही गुंडागर्दी कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!