राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल हरिचंदन ने जताया शोक13 लोगों की मौत पर।

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे में 13 व्यक्तियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति ने लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है. कल रात दुर्ग कलेक्टर के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद आज तहसीलदार जांच करने केडिया डिस्टलरी पहुंचे हैं. वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. कुछ मृतक के परिजन शव को लेने से इनकार कर रहे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!