रायपुर में पुलिसकर्मियों को लोगों ने पीटा

रायपुर। रायपुर में सड़क हादसे में घायल की मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। ऑन ड्यूटी पुलिसवालों से मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। ये पूरा मामला नवापारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है। बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। हमले में 2 पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं। आरोपियों ने कॉलर पकड़कर वर्दी भी फाड़ दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा थाना में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल रामरतन साहू ने FIR दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि सोमवार की रात हाइवा से अज्ञात व्यक्ति को कुचलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कॉन्स्टेबल नवीन निर्मलकर और हुलास साहू पेट्रोलिंग गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान सेमरा गांव में राधेश्याम साहू घायल पड़ा हुआ था। उसके माथे से खून बह रहा था। पुलिसवालों ने राधेश्याम को इलाज के लिए उसे पुलिस जीप में बैठाए तो वहां पर खड़े एनू साहू और गणपत साहू गुस्से में आ गए। अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।

इस दौरान दोनों आरोपी एनू और गणपत ने घायल को पुलिस जीप से नीचे उतार दिया, फिर वे पुलिसवालों के साथ बहसबाजी करने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि पहले फरार आरोपी को पकड़ो, फिर उसका इलाज करवाना। इसके बाद उन्होंने धक्का-मुक्की और गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों के हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। एक आरोपी ने पुलिस वाले का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इस घटना में नवीन और हुलास के गाल, हाथ और उंगली पर चोटें लगी है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!