शराब घोटाले मामले में ईओडब्लू ने बिहार से गिरफ्तार किया एमडी त्रिपाठी को

रायपुर:राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शराब  घोटाले मामले एकाएक अपनी की कार्रवाई तेज करते हुए जहां भिलाई में दो ठिकाने पर दबिश दी तो दूसरी ओर दो माह पूर्व जेल की सलाखों से बाहर आने वालेआबकारी विभाग के तात्कालीन विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉपोर्रेशन के एमडी अरुण पति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस को  रद्द किए जाने के बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने कार्रवाई को तेज करते हुए जहां गुरुवार को भिलाई में बंसल व भाटिया के ठिकानों पर दबिश दी तो दूसरी ओर 9 महीने जेल में रहने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल की सलाखों से बाहर निकले छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉपोर्रेशन के एमडी रहे अरुण पति त्रिपाठी को आज बिहार से  गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो की एक टीम उनके जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार उन्हें सर्विलांस में रखी हुई थी।

इस मामले में जेल से बाहर निकलने के बाद अरुण पति त्रिपाठी की ईओडब्ल्यू की तरफ से की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जेल से बाहर निकलते ही अरविंद सिंह और उसके दूसरे दिन कारोबारी अनवर ढेबर को ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल अरविंद सिंह और अनवर ढेबर ईडी की रिमांड में हैं, जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। संभावना है कि ब्यूरो शुक्रवार को त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश करे और फिर तीनों की एक साथ रिमांड हासिल करे।

ईओडब्लू ने एपी त्रिपाठी की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर की है, जब ईडी के केस को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि ईओडब्ल्यू का केस ही ईडी की रिपोर्ट पर बेस था। अब सवाल उठ रहा है कि ईओडब्लू की कार्रवाई के पीछे कौन से बड़े कारण है, जिसमें ब्यूरो की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!