मालवा एक्सप्रेस से दो माह के बच्चे का अपहरण- वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, दो दिन बाद इंदौर में मिला मासूम।

छतरपुर के उमेश कुमार अपनी पत्नी और 2 माह के बच्चे के साथ मालवा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। वैष्णो देवी के दर्शन कर झांसी जा रहे दंपती के उस वक्त होश उड़ गए जब उनका 2 माह का बेटा उनके पास नहीं मिला। 2 महीने के बच्चे का चलती ट्रेन में किसी ने अपहरण कर लिया। मामला 6 अप्रैल की रात 11 से 2.30 बजे के बीच का है।

डबरा रेलवे स्टेशन पर जब पिता की नींद खुली तो बच्चा गायब मिला। मामले की सूचना ग्वालियर GRP को दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। घटना मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच क्रमांक 2 में हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें पता चला कि बच्चा इंदौर जीआरपी के पास है।

जीआरपी के अनुसार इंदौर में एक दंपती को 2 महीना का एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। दंपति ने बच्चा इंदौर जीआरपी पुलिस को सौंपा दिया। ग्वालियर जीआरपी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल ग्वालियर जीआरपी पुलिस और उमेश बच्चे को लेने के लिए इंदौर के लिए रवाना हो गए है। हैरानी की बात यह है कि इंदौर GRP को वहां के एक दंपती ने 8 अप्रैल को बच्चा यह कहते हुए सौंपा है कि वह उन्हें मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में ऊपर की बर्थ पर लावारिस मिला है। फिलहाल, अधिकारी मामले पर ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!