रतलाम मंडल ने बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 21.70 करोड़ रुपये की राशि वसूली

इंदौर: रतलाम मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष में ऐसे बड़ी संख्या में यात्रियों पर जुर्माना लगाया है, जो बिना रेल टिकट लिए रेल यात्रा का रहे थे। इनमें बिना प्लेटफार्म टिकट, बिना टिकट रेल यात्रा, जनरल टिकट पर स्लीपर व एसी कोच में सफर करने वाले यात्री शामिल है। इस दौरान रेलवे जुर्माना लगाकर 21 करोड़ 70 लाख रुपए की वसूली की है। मंडल को टिकट चेकिंग अभियान में इस बार सबसे ज्यादा राजस्व मिला है।

रतलाम मंडल द्वारा सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लेकिन इन ट्रेनों ऐसे कई यात्री भी सफर करते है, जो टिकट नहीं खरीदते है। जिसको लेकर रेलवे हर सालभर टिकट चेकिंग अभियान चलाता है।

मार्च माह में ही वसूले 2.57 करोड़ रुपये

रेल अफसरों ने बताया कि अत्यधिक अनुभवी टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कई टिकट जांच अभियान चलाए गए। जिससे 21.70 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। वर्ष 2023-24 में टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व वर्तमान वर्ष के लक्ष्य 20.82 करोड़ रुपये से 4.21 प्रतिशत ज्यादा है। सिर्फ मार्च माह में ही बिना टिकट जांच अभियान में कुल 2.57 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई, जो इस वर्ष की अवधि में एक महीने में सर्वाधिक राजस्व है।

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि रेल यात्रियों को हमेशा टिकट लेकर ही सफर करना चाहिए। क्योंकि जुर्माना की राशि टिकट दर से कही अधिक होती है। टिकट चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!