FIR रद्द कराने जांच एजेंसी पहुंची हाईकोर्ट, पुलिस ने एनआईए के दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए भेजा समन।

पुलिस ने हमले में घायल अधिकारी को बतौर गवाह बुलाया गया है। घायल अधिकारी को अपने मेडिकल दस्तावेज और साथ ही एनआईए अधिकारियों को हमले में क्षतिग्रस्त हुई कार को भी लाने को कहा गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एनआईए टीम पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को एनआईए के दो अधिकारियों को समन जारी किया है। इस समन में बंगाल पुलिस ने हमले की शिकायत करने वाले दोनों अधिकारियों और हमले में घायल हुए एक अधिकारी को भी बुलाया है। हमले में घायल अधिकारी को बतौर गवाह बुलाया गया है। घायल अधिकारी को अपने मेडिकल दस्तावेज भी लाने को कहा गया है। पुलिस ने एनआईए अधिकारियों को हमले में क्षतिग्रस्त हुई कार को भी लाने को कहा है। पुलिस कार की फोरेंसिक जांच कराएगी। वहीं बंगाल पुलिस की एफआईआर के खिलाफ एनआईए ने हाईकोर्ट का रुख किया है।

भूपतिनगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारियों ने एनआईए टीम पर हमले के मामले में तीन ग्रामीणों को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ग्रामीणों को अगले दो से तीन दिनों के भीतर पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। वहीं एनआईए अधिकारियों को 11 अप्रैल को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। एनआईए की टीम बीते शनिवार को साल 2022 में पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में हुए बम धमाके के मामले में जांच करने पहुंची थी। उस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जांच एजेंसी जब दो आरोपियों को पकड़कर अपने साथ कोलकाता लेकर जा रही थी, तभी स्थानीय ग्रामीणों ने एनआईए टीम पर हमला कर दिया। पथराव के चलते एनआईए के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ एनआईए अधिकारी घायल भी हुए। इस मामले में एनआईए ने एफआईआर दर्ज की थी।

वहीं बंगाल पुलिस ने भी इस मामले में एनआईए के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने एनआईए अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब हो रही है। भाजपा जहां एनआईए टीम पर हमले को राज्य की कानून व्यवस्था की असफलता बता रही है। वहीं ममता बनर्जी ने एनआईए की छापेमारी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के साथ मिलकर टीएमसी कार्यकर्ताओं को आम चुनाव के समय निशाना बना रही हैं।

एनआईए ने बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर को रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। एनआईए ने मंगलवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। एनआईए ने बंगाल पुलिस की किसी भी कार्रवाई से बचाव की भी अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!