चीन में रह रहे व्यक्ति को एमपी हाईकोर्ट का नोटिस, तलाक के बाद पत्नी ने लगाई थी याचिका

इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने चीन में बैठे एक व्यवसाई पिता को बच्चों से उनकी मां को मिलाने के लिए आदेश दिए हैं. ये पूरा मामला फैमिली कोर्ट से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर पत्नी की ओर से एक याचिका इंदौर हाई कोर्ट में लगाई गई थी. याचिका में बताया गया कि मुंबई निवासी मधुसूदन तापड़िया और इंदौर निवासी पत्नी कीर्ति माहेश्वरी के बीच आपसी सहमति से तलाक हुआ था.

पुणे में पढ़ाई करते हैं दोनों बच्चे

तलाक के दौरान पति-पत्नी के बीच यह बातचीत तय हुई थी कि दोनों बच्चे पिता के पास रहेंगे और बच्चों की मुलाकात मां से हो सकेगी. लेकिन कुछ दिनों बाद पति अपनी बातों से मुकर गया और मां को बच्चों से नहीं मिलने दे रहा है. पति चीन में रहकर बिजनेस कर रहा है. आपको बता दें कि दोनों बच्चों का पिता ने पंचगनी (पुणे महाराष्ट्र) के एक स्कूल में एडमिशन कराया है और स्कूल में मां की मुलाकात से रोक लगा दी है.

फैमिली कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

इसके बाद इंदौर में रहने वाली पत्नी ने फैमिली कोर्ट में आवेदन लगाया. लेकिन कोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आपसी सहमति से तलाक के बाद आवेदन की सुनवाई का कोर्ट को अधिकार नहीं है. फैमिली कोर्ट के इस फैसले के बाद पत्नी के द्वारा इंदौर हाई कोर्ट का रुख किया गया. वहां पर एडवोकेट के माध्यम से पत्नी की ओर से एक याचिका दायर की गई. जिस पर सुनवाई हुई. इस मामले में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने फैमिली कोर्ट को निर्देश दिए हैं कि 7 दिन में पति को नोटिस जारी कर बच्चों से मां को मिलाया जाए.

कोर्ट ने दिए मिलवाने के आदेश

इसके बाद फैमिली कोर्ट ने चीन में रहकर व्यापार कर रहे पिता को सोशल मीडिया और ईमेल से आदेश भेज कर कहा है कि पंचगनी में पढ़ रहे बच्चों को उनकी मां से मुंबई में मिलने की व्यवस्था की जाए और इसकी जानकारी भी कोर्ट को दी जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!