इंदौर रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले के बीच पहुंचा नशे में धुत युवक

इंदौर। संघ प्रमुख मोहन भागत पिछले दिनों खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में पदाधिकारियों की मीटिंग लेने आए थे. इसके बाद वह इंदौर से गुजरात के लिए रवाना हुए. इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागत की सुरक्षा में खामी देखने को मिली. सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. बताया जाता है कि ये युवक शराब के नशे में था.

संघ प्रमुख मोहन भागत ट्रेन में सवार, तभी हड़कंप

संघ प्रमुख मोहन भागत इंदौर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो गए. इसी दौरान पार्सल के गेट पर दोपहिया वाहन पर सवार होकर युवक पहुंचा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने देखकर तुरंत रोक दिया. जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से कुछ भी सामान नहीं मिला लेकिन वह शराब के नशे में था. जिस कारण तत्काल प्रभाव से उसे पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. युवक पर प्रतिबंधात्मक 151 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है.

बुलेट वाहन लेकर रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंचा युवक

बताया जा रहा है कि युवक का नाम हिंदराज सिंह दांगी है. वह विदिशा जिले का रहने वाला है. वह इंदौर में किराए के कमरे में रहता है. वह मजदूरों से जुड़ा हुआ काम करता है. वहीं मजदूरों का कहना है कि वह अपने लोगों को लेने के लिए यहां पर पहुंचा था. वही जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि युवक के पास कुछ सामान नहीं मिला. उसकी मंशा भी गलत नहीं थी. हालांकि वह शराब के नशे में था. रेलवे स्टेशन पर बुलेट लेकर ये युवक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!