ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति का अंतिम संस्कार करेगी इंदौर पुलिस, बेटे ने बॉडी लेने से किया इनकार

इंदौर। इंडिया में इन्वेस्टमेंट करने आए एक विदेशी व्यक्ति की मौत हो गई. मौत की सूचना मृतक के बेटे को दी गई तो उसने शव ले जाने से मना कर दिया और अंतिम संस्कार कर उनकी राख को एंबेसी के जरिए देने की मांग की. यह पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है जहां होटल में ठहरे ऑस्ट्रेलियाई मूल के निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब इस व्यक्ति का दाह संस्कार इंदौर में ही किया जाएगा.

इंदौर पुलिस करेगी दाह संस्कार

ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ग्रविन बैंल की मौत की सूचना जापान में रह रहे उनके बेटे को दी गई तो बेटे ने अपने पिता के शव को ले जाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद इंदौर पुलिस द्वारा ही ऑस्ट्रेलिया मूल के निवासी का दाह संस्कार किया जाएगा. इंदौर पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए एंबेसी से एक व्यक्ति भी पहुंच चुका है और उसकी निगरानी में पूरे रीति-रिवाज के साथ ऑस्ट्रेलियाई मूल के निवासी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

साइलेंट अटैक के कारण हुई मौत

ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ग्रविन बैंल इंदौर के एक होटल ‘श्री सूर्या’ में रुके हुए थे. वे 15 फरवरी से इस होटल में रह रहे थे और वे इंडिया इन्वेस्टमेंट के लिए आए थे. इसी दौरान साइलेंट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई. उनके बेटे के कहने पर ही इंदौर पुलिस ऑस्ट्रेलियाई मूल के निवासी का अंतिम संस्कार कर रही है. इस दौरान एंबेसी का भी एक व्यक्ति वहां मौजूद रहेगा.

अंतिम संस्कार के बाद बेटे ने राख मांगी

विदेशी व्यक्ति की मौत की सूचना उसके बेटे को दी गई तो उसके बेटे ने पुलिस के सामने कई समस्याओं को बताकर जापान से शव ले जाने के लिए आने में असमर्थता जाहिर की. उनके बेटे ने पुलिस से यह भी निवेदन किया वे उसके पिता का अंतिम संस्कार कर एंबेसी के माध्यम से उनकी राख उन तक पहुंचा दें.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!