महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों के बीच तनातनी, कलेक्टर को ज्ञापन देकर सारिका गुरु की शिकायत

उज्जैन। होली वाले दिन महाकालेश्वर मंदिर में अग्निकांड के कारण 14 पुजारी और सेवक जख्मी हो गए थे. इसके बाद महाकाल मंदिर प्रशासक को तत्काल हटा दिया गया. मामले की अभी जांच जारी है. इसी बीच महाकाल मंदिर में एक्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं. मंदिर में पुजारी और पुरोहितों को प्रतिनिधि रखने का कोई प्रावधान नहीं है. इसी को लेकर पुजारी-पुरोहितों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में आपत्ति करने वाली याचिकाकर्ता सारिका गुरु के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है.

मंदिर की छवि खराब करने का आरोप

पुजारियों का कहना है कि मंदिर की छवि खराब की जा रही है. दरअसल, सारिका गुरु ने सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में महाकाल मंदिर को लेकर याचिकाएं लगाई हैं. शिवलिंग क्षरण को लेकर हो या फिर महाकाल मंदिर के एक्ट, इन सभी को लेकर सारिका गुरु हमेशा पुजारी पुरोहितों के निशाने पर रहती हैं. सारिका गुरु ने महाकाल मंदिर के पुजारी और पुरोहितों के प्रतिनिधि रखने पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसी को लेकर पुजारी-पुरोहितों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सारिका गुरु पर कार्रवाई करने की मांग की है.

सारिका गुरु ने लगा रखी हैं कोर्ट में याचिकाएं

बता दें कि मंदिर में हुए अग्निकांड को लेकर याचिकाकर्ता सारिका गुरु ने सवाल खड़े करते हुए बयान जारी किए थे. इसी के विरोध में महाकाल मंदिर के पुजारी और पुरोहितों ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इसमें आरोप लगाया कि एक दंपती महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों की छवि खराब करने में लगे हैं. ये दंपती मीडिया के माध्यम से मंदिर को बदनाम करने में लगे हैं. ऐसे लोगों की शिकायतों पर जांच की जाए और यदि शिकायतें झूठी पाई जाती हैं तो कार्रवाई हो

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!