उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में रील्स बनाने को लेकर हुआ विवाद, करीब 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज

उज्जैन। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में समिति की तरफ से मोबाइल में पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बाद भी कई श्रद्धालु चोरी से अपने मोबाइल मंदिर के अंदर ले जाते हैं और फिल्मी गानों पर वीडियो बनाते हैं. ऐसा ही मामला यहां शुक्रवार को देखने को मिला. जब कुछ युवतियां अपने मोबाइल लेकर महाकालेश्वर मंदिर में घुस गईं और मंदिर परिसर में ही रील्स बनानी शुरू कर दी. इसी दौरान महिला सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा युवतियों को रील्स बनाने से मना किया गया तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसका वीडियो सामने आया है.

करीब 5 युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
वहीं महिला सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से करीब 5 युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस पूरी घटना का वीडियो महाकाल मंदिर की ओर से जारी किया गया है और मंदिर समिति की तरफ से कहा गया है कि श्रद्धालु मंदिर में मोबाइल नहीं ले जाएं. श्रद्धालुओं को लॉकर सुविधा दी गई है. यदि इसके बाद भी कोई मोबाइल मंदिर में ले जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रील बनाने से मना करने पर की गई मारपीट
ये मामला 6 अप्रैल का है. जहां सुरक्षा कर्मी शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कम्पनी में प्राइवेट गार्ड हैं. उनके साथ महाकाल मंदिर में वीडियो रील बनाने से मना करने पर 4 से 5 युवतियों के द्वारा मारपीट की गई. फिर इस मामले की शिकायत थाना महाकाल में की गई. जिसमें नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

मंदिर समिति लगवाए हैं 10 हजार मोबाइल लॉकर
दरसअल, महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु मोबाइल अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं, क्योंकि इसके पहले भी कई बार फिल्मी गानों पर वीडियो रिल्स बनाने को लेकर कई बार विवाद खड़े हुए हैं. इसीलिए मंदिर समिति की ओर से 10 हजार मोबाइल लॉकर लगाए गए हैं. जिसमें श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल रखना होता है. इसके बावजूद भी कई श्रद्धालु चोरी चुपके मोबाइल अपने साथ ले जाते हैं और वीडियो व रील्स बनाते हैं. इसी बात को लेकर 6 अप्रैल को मंदिर में महिला सुरक्षा गार्ड और युवतियों के बीच मारपीट की घटना हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!