‘हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड’ इस किताब में ऐसा क्या जिसे तिहाड़ में पढ़ना चाहते हैं सीएम केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से सोमवार (1 अप्रैल, 2024) को रामायण, महाभारत, गीता और पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब पढ़ने के लिए मांगी. इस किताब में प्रधानमंत्री कैसे निर्णय लेते हैं के बारे में लिखा गया है.

इसके अलावा केजरीवाल ने कोर्ट से जेल में दवाई भी उपलब्ध कराने की मांग की है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ये मांग दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी की हिरासत अवधि पूरी होने पर पेश होने के दौरान की.

सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल को ईडी की मांग पर कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ऐसे में केजरीवाल तिहाड़ जेल में रहेगे और उन्होंने यहां पढ़ने के लिए किताब और दवाई की मांग की है.

पीएम मोदी पर साधा था निशाना
केजरीवाल की जेल में हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब की मांग ऐसे समय में सामने आई जब उन्होंने आज ही कोर्ट में प्रवेश करने से पहले अपनी गिरफ्तारी का संदर्भ देते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी कर रहे हैं, वह देश के लिए अच्छा नहीं है.”

ईडी ने किया था गिरफ्तार
ईडी ने मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. अगले दिन विशेष न्यायाधीश बवेजा ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद कोर्ट ने उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी.

केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि दिल्ली शराब नीति बनाने और लागू करने में गड़बड़ी हुई है. इसके मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल हैं. इस पूरे मामले में उनके साथ अन्य मंत्री और AAP नेता भी शामिल रहे हैं. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!