उत्तर प्रदेश में अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि अखिलेश ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया था जिस वजह से हमने इनसे अलग होने का फैसला किया है. अपना दल (क) की नेता ने कहा कि हम बड़ी मजबूती से सपा का साथ दे रहे थे लेकिन उन्होंने हमें उचित सम्मान नहीं दिया.
पल्लवी ने कहा कि अभी जो वर्तमान परिस्तिथितियाँ है उसमे OBC दलितों और मुसलमानों का दमन हो रहा है इसलिए हमने यह गठबंधन बनाया है और हमें पूरा विश्वास है की हमको जनता का समर्थन मिलेगा. हम प्रदेश में मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे.
सपा विधायक ने कहा कि जो हमारे साथ आना चाहता है उनका स्वागत है. स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ आने पर पल्लवी ने कहा कि – स्वामी प्रसाद मौर्या तो हमारे साथ है हम उनको समर्थन देंगे वह भी जल्द ही हमारे गठबंधन में शामिल होंगे.









