सपा ने खजुराहो सीट से बदला प्रत्याशी, मनोज यादव की जगह मीरा यादव लड़ेगी चुनाव 

खजुराहो। समाजवादी पार्टी ने खजुराहो लोकसभा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. मध्य प्रदेश विधानसभा की निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा दीपनारायण यादव को खजुराहो लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है. वहीं, मनोज यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत डॉ मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन, अब उम्मीदवार बदलकर सपा ने निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा यादव पत्नी दीप नारायण यादव को टिकट दिया है.

सपा ने बदला खजुराहो प्रत्याशी
बता दें की इंडिया गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है. जबकि खजुराहो लोकसभा सीट सपा को दी गई है. खजुराहो लोकसभा सीट में समाजवादी पार्टी द्वारा दो दिन पूर्व यानि की 30 मार्च को डॉक्टर मनोज यादव को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया था. वहीं 1 अप्रैल यानि की सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट बदल दिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टिकट बदलकर झांसी के कद्दावर नेता दीप नारायण यादव की पत्नी व पूर्व विधायक मीरा यादव को लोकसभा खजुराहो की टिकट दी है.

एक बार फिर कटा मनोज यादव का टिकट
डॉ मनोज यादव को मध्य प्रदेश सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें की 2023 में बिजावर विधानसभा से मनोज यादव को टिकट देने के बाद भी टिकट काट दिया गया था. उसी तरह लोकसभा खजुराहो का टिकट देने के बाद उनका टिकट काटकर मीरा यादव को दिया गया. खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा चुनावी मैदान में हैं. जो बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद हैं. जबकि सपा से प्रत्याशी मीरा यादव पूर्व विधायक निवाड़ी एवं दीप नारायण यादव की पत्नी हैं. दीप नारायण यादव झांसी के कद्दावर नेता है और जो गरौठा से दो बार विधायक रह चुके हैं. बता दें एमपी की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में मतदान होंगे. जबकि 4 जून को परिणाम आएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!