देश में सबसे ज्यादा आवास बनाने वाला जिला बना शिवपुरी, PM जनमन के डायरेक्टर ने हितग्राहियों से की बात

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना आवास के तहत लगातार आवासों का निर्माण जारी है। इसी क्रम में पीएम जनमन आवास के मध्यप्रदेश में आवास योजना के डायरेक्टर केदार सिंह डाबर ने शिवपुरी जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित आवासों के हितग्राहियों से चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, शिवपुरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश आवास योजना के डायरेक्टर केदार सिंह ने शिवपुरी में पीएम जनमन योजना के तहत किए जा रहे आवासों के निर्माण पर संतोष जताया। डायरेक्टर केदार सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आवास योजना के कार्य पर निरंतर मॉनिटरिंग करें और हितग्राहियों को किसी प्रकार की समस्या न आए। गौरतलब है कि शिवपुरी में पीएम जनमन योजना के तहत 15 हजार सहरिया आदिवासियों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 15 जनवरी को योजना के तहत पूरे देश में एक लाख से अधिक आवास स्वीकृतियों प्रदान कर राशि संबंधित हितग्राहियों को दी थी। इस दौरान शिवपुरी के आदिवासियों से भी बात की थी।

देश में सबसे पहले आवास बना शिवपुरी में
पीएम जनमन योजना के तहत 29 दिनों में देश का सबसे पहले आवास शिवपुरी जनपद के कलोथरा गांव में भागचंद आदिवासी का बना है। इस आवास के तैयार बनने के बाद विधिवत ढोल-ताशों के साथ हितग्राही भागचंद आदिवासी को आवास में गृहप्रवेश कराया गया था। इसके अलावा शिवपुरी जिले में लगातार स्वीकृत आवासों का निर्माण संबंधित हितग्राही द्वारा किया जा रहा है।

जिले में 100 आवासों का निर्माण पूरा हुआ
शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया आदिवासियों के लिए स्वीकृत आवास में से अभी तक शिवपुरी जिले में 100 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में देखा जाए तो अभी तक 136 आवास पूर्ण हुए हैं। इस तरह से देखा जाए तो शिवपुरी जिले में आवासों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!