रामलला को गर्मी के हिसाब से पहनाए गए वस्त्र, जानिए क्या है कपड़ों की खासियत ?

गर्मी की शुरुआत होते ही अयोध्या में रामलाल के वस्त्र भी बदल दिए हैं. अब भगवान को सूती वस्त्र धारण कराए गए हैं. शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से X पर इसकी जानकारी दी गई. इसमें भगवान की सूती वस्त्र पहने तस्वीर भी साझा की गई है. ट्रस्ट ने लिखा, ‘ग्रीष्म ऋतु के आगमन तथा निरंतर बढ़ते तापमान के दृष्टिगत, आज से भगवान श्री रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे.

क्या है वस्त्रों की खासियत?

ट्रस्ट ने बताया कि भगवान राम को धारण कराए गए वस्त्र हस्तनिर्मित हैं और सूती मलमल से बने हैं. वस्त्रों का रंग नीला है, जिसे प्राकृतिक नील से रंगा गया है. साथ ही गोटा पुष्पों से सजाया गया है. इसी तरह उनके अन्य दिनों के अनुसार भी वस्त्र तैयार किए गए हैं. बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है. जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 41 डिग्री से ऊपर है.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लग रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी. इस मौके पर भारत ही नहीं, दुनिया के दूसरे देशों से भी भगवान के लिए अलग अलग चीजें आई थी. मंदिर में रामलला के दर्शन शुरू होते ही भक्तों की भीड़ टूटने का नाम नहीं ले रही है. यहां पिछले 3 महीने में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से लेकर दान देने के सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं. अयोध्या में श्रीराम मंदिर को देखने के लिए हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं.

रामनवमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर भगवान श्रीराम के दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगेगी. ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो. इसके लिए मंदिर समीति से लेकर प्रशासन के आला अधिकारी हफ्तों पहले जुट गये हैं. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दूसरा बड़ा आयोजन होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!